नमस्ते दोस्तों। आज इस आर्टिकल में आपको Blog को Google AdSense के साथ Monetize कैसे करें, इसका Complete Tutorial देने वाला हूँ। अगर आप Blogging कर रहे हैं और अपने Blog से Earning करना चाहते हैं, तो Google AdSense इसके लिए एक popular option है।
इस लेख में Step by Step Guide दिया गया है, जिसमें हमलोग समझेंगे कि Google AdSense के लिए Apply कैसे करें, अपने Blog को AdSense के साथ Connect कैसे करें और Apply करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
जैसे कि आप जानते है कि आज की बढ़ती महंगाई में Passive Income Earn करना कितना ज़रूरी है।
Passive Income करने के बहुत सारे तरीक़े हैं जैसे Real Estate, Stocks, Bonds, Book Publishing, इत्यादि, पर इनके अलावा भी इस Digital युग में बहुत सारे Method है जैसे : Affiliate Marketing, YouTube और Blogging इसमें से आज इस लेख में हमलोग Blog Ko Monetize Kaise Kare के Complete Guide को देखेंगे।
Google AdSense क्या है ? (What is Google AdSense?)
Google AdSense Google का एक Advertising Program है, जिसके जरिए Website Publishers अपनी Website पर Ads दिखाकर Revenue Earn कर सकते हैं।
आसान भाषा में समझें तो मान लीजिए आपकी एक Blog Website है और उस पर लोग आपके Articles पढ़ने आते हैं। अगर आपकी Website AdSense के लिए Approved है और Ads Show हो रहे हैं, तो Advertisers के Ads आपकी Website पर दिखाई दे सकते हैं।
AdSense की Earning कोई Fixed Amount नहीं होती। यह Ads, Impressions , Visitors की Location , Advertiser Demand, Content और दूसरे कई Factors पर depend कर सकती है।
Google ने AdSense for Content के Revenue Share का तरीका भी समय के साथ update किया है। इसलिए किसी पुराने fixed calculation के आधार पर अपनी संभावित कमाई मान लेना सही नहीं होगा।
Google AdSense के लिए योग्यताएँ (Eligibility for Google AdSense)
Google AdSense के लिए Apply करने से पहले अपनी Website को अच्छे से Check कर लेना चाहिए।
यहां एक बात समझना जरूरी है कि Google ने ऐसा कोई fixed rule नहीं दिया है कि AdSense Approval के लिए आपकी Website पर 20, 25 या 30 Articles होना ही चाहिए। इसी तरह रोज 50 या 100 Visitors होना भी कोई fixed eligibility requirement नहीं है।
इसलिए सिर्फ Articles की संख्या पूरी करने के लिए छोटे या कम useful Articles Publish करने के बजाय Content की Quality पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।
AdSense के लिए Apply करने से पहले इन बातों पर ध्यान दें:
- आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो Parent या Guardian अपने Google Account से AdSense के लिए Sign Up कर सकते हैं।
- Website पर आपका Original और Useful Content होना चाहिए।
- Content Google AdSense Program Policies के अनुसार होना चाहिए।
- Website पूरी तरह Live और Users के लिए Accessible होनी चाहिए।
- Website का Navigation clear होना चाहिए ताकि Visitor आसानी से Content खोज सके।
- जिस Website को AdSense में Submit कर रहे हैं, उस पर आपका Control होना चाहिए और जरूरत के अनुसार उसके HTML Source में AdSense Code जोड़ सकें।
- Website पर Copyright या Scraped Content इस्तेमाल करने से बचें।
मान लीजिए आपकी Website पर 50 Articles हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर बहुत छोटे, Duplicate या User के लिए Useful नहीं हैं। सिर्फ Article की संख्या ज्यादा होने से Approval की Guarantee नहीं मिलती।
वहीं कम Articles होने पर भी आपका Focus यही होना चाहिए कि Website पूरी तरह तैयार हो और हर Article Visitor के लिए कुछ useful information दे।
इसलिए AdSense के लिए Apply करते समय Article Count , Domain Age या Daily Traffic की किसी unofficial संख्या के पीछे भागने के बजाय Content Quality, Originality, Navigation और Policy Compliance पर ध्यान दें।
Google AdSense के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Google AdSense?)
Google AdSense में अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए Step को फ़ॉलो कर सकते है।
Create a Gmail ID | Gmail ID बनाएं
Google AdSense में अप्लाई करने से पहले आपके पास एक Gmail Account होना चाहिए। अगर नहि तो आप Gmail ID बनाएं (Create a Gmail ID)
Gmail ID बनाने कि लिए आप नीचे दिए गये Step को फ़ॉलो करके बना सकते है।
Step 1: इसके लिए आप Google Chrome ओपन करलो और सर्च करो “Create Gmail Account” और पहले लिंक पर क्लिक करो जैसे कि नीचे Screenshot में दिया हुआ है।

Step 2: इसके बाद आपको नीचे दिए गये Screenshot के तरह Interface खुलेगा। आप “Create an account” पर क्लिक करो।

Step 3: “Create an account” पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे दिए गये Screenshot के तरह Interface खुलेगा। जिसमें आप First Name भरोगे जो की Mandatory (ज़रूरी) होता है और Last Name छोड़ सकते हो। नाम भरने के बाद “Next” पर क्लिक करो।

Step 4: उसके बाद आपको नीचे दिए गये Screenshot के तरह Interface खुलेगा। जिसमें आप अपना जन्म तिथि (Date of Birth ) भरोगे और Gender Select करोगे, भरने के बाद “Next” पर क्लिक करो।

Step 5: उसके बाद आपको नीचे दिए गये Screenshot के तरह Interface खुलेगा। जिसमें आप Gmail ID बनाओगे यह Unique होना चाहिए और याद करने में Easy भी होना चाहिए। आप चाहो तो अपने नाम कि साथ Mobile Number के 4-5 Starting वाला नम्बर जोड़ कर इसको यूनीक बना सकते हो जैसे मान लजीए आपका नाम है shiv mehta और आपका Mobile Number है 97165 54433 तो आप shivmehta9716@gmail.com बना सकते हो या shivmehta97165@gmail.com कर सकते हो, इससे आपको Email ID याद भी रहेगा और Unique भी हो जाएगा। इतना करने के बाद “Next” पर क्लिक करो।

Note: Google AdSense का Interface समय – समय पर Update होता रहता है। इसलिए आपके AdSense Account में Buttons या Options की Position नीचे दिए गए Screenshots से थोड़ी अलग दिखाई दे सकती है। अगर ऐसा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। Main Process वही रहता है – Account Setup करना, अपनी Website Add और Connect करना, जरूरी Information Complete करना और Site को Review के लिए Submit करना।
Step 6: इस Interface में आप Password बनाओ जो Strong भी हो और याद करने में Easy भी हो जैसे आपका नाम shiv kumar है तो आप Password ऐसे बना सकते हो e.g. ShivKum@r#2024! इतना करने के बाद “Next” पर क्लिक करो।

Step 7: इस Interface में आप Recovery Email ID दे सकते हो या बाद में भी Update कर सकते हो। बाद में Update करने कि लिए “Skip” पर क्लिक करो और अभी Update करने कि लिए “Recovery Email Address” भरो और “Next” पर क्लिक करो।

Step 8: इस Interface में आप T&C को accept करो यानी “I agree” पर क्लिक करो।

Step 9: इस Interface में आपका Email ID रेडी हो गया है और आप इसको यूज़ कर सकते है।

Google AdSense अकाउंट बनाएं (Create an AdSense Account)
Google AdSense बनाने कि लिए आप नीचे दिए गये Steps को फ़ॉलो करके बना सकते है।
Step 1: इसके लिए आप Google Chrome ओपन करलो और सर्च करो “Google Adsense” और पहले लिंक पर क्लिक करो जैसे कि नीचे Screenshot में दिया हुआ है। या Direct Link पर क्लिक करो।

Step 2: इसके बाद आपको नीचे दिए गये Screenshot के तरह Interface खुलेगा। आप “Sign up” पर क्लिक करो।

Step 3: इस Interface में Gmail ID डालिए और “Next” पर क्लिक करे। Password Enter एंटर कीजिए।

Step 4: Continue कीजिए, और लॉगिन हो जाए।

Step 5: आपको इस तरह का Interface देखने को मिलेगा। अगर आपके पास साइट है तो “Your Site” में अपना साइट जोड़े और जैसा screenshot में दिया है उस तरह से फ़ॉलो करे। जैसे अपने Country सलेक्ट करे, “I have read and accept the agreement” T&C पर Tick कीजिए। उसके बाद “Start Using Adsense” पर क्लिक करे।


Step 6: आपका “Google Adsense” का Dashboard कुछ इस तरह दिखेगा, अब इसमें अपने साइट को Configure करे।

ब्लॉग को Add करे (Add Your Blog)
Google AdSense से अपने Blog जोड़े। इसके लिए आप नीचे दिए गये Steps को फ़ॉलो करके बना सकते है।
Step 1: इसके लिए आप “Google Adsense” में लॉगिन हो जाए। जैसा कि “ऊपर Step 6: के Screenshot में दिया हुआ है ” अगर Site add नहि है तो “Site” पर क्लिक करके Add कर ले अगर add है तो

Step 2: अगर Site add नहि है तो “Site” पर क्लिक करके Add कर ले। जैसा कि Screenshot में दिख रहा है।


Configure Ads सेटिंग्स करें (Configure Ads Settings)
Step 1: Site add होने कि बाद, फिर से “Home” पर क्लिक करेंगे और नीचे दिए गये Screenshot कि हिसाब से Step 1, Step 2 और Step 3 सभी को फ़ॉलो करेंगे।

Step 2: अगला Interface (Screenshot 1 of Google Adsense) कुछ ऐसा दिखेगा। “Meta tag” वाला redio box पर क्लिक करो और मेटा टैग को copy करो। Copy करने कि लिए “Copy” पर क्लिक करो। जैसे कि Screenshot 1 of Google Adsense में दिख रहा है। Screenshot में Step 3 & 4 को अभी नहि करना है।
इसको करने से पहले दूसरे Tab में अपने WordPress Website में लॉगिन हो जाए और नीचे Screenshot 2 of WordPress कि हिसाब से Step 1, 2, 3, 4 & 5 Step by Step अच्छे से करो। उसके बाद फिर से “Google Adsense” में आना है और Step 3 & 4 को करना है।
इसके बाद आपका Site Verified हो जाएगा।
Screenshot 1 of Google Adsense

Screenshot 2 of WordPress


Step 3: अगला Interface Screenshot कुछ ऐसा दिखेगा। आप “Request review” पर click करो।

Step 4: अगला Screenshot Step 2 को Configure करेंगे। इसके लिए आप Home -> “Explore ” पर क्लिक करो।

Step 5:

.png)
Step 6: अगला Screenshot Step 3 को Configure करेंगे। इसके लिए आप Home -> “Enter Information ” पर क्लिक करो।

Step 7: अगला Screenshot Step 3 को Configure करेंगे। इसके लिए आप Home -> “Enter Information ” पर क्लिक करो।
.png)
Step 8: आपका Mobile Number Verification होगा, उसके बाद आपका Adsense Account Ready हो जाएगा। फिर आपको wait करना है Approval का।
.png)
अप्रूवल के लिए इंतज़ार करें (Wait for Review and Approval)
Website को Review के लिए Submit करने के बाद आपको AdSense के Review का इंतजार करना होगा।
Google के अनुसार Site Review आमतौर पर कुछ दिनों में पूरा हो सकता है, लेकिन कुछ Cases में इसमें 2–4 Weeks भी लग सकते हैं।
इस दौरान बार-बार Website में बड़े Changes करने के बजाय यह Check कर सकते हैं कि Site properly Open हो रही है, Navigation सही है और Important Pages तथा Articles Users के लिए Accessible हैं।
मान लीजिए AdSense आपकी Website को Approve नहीं करता है। ऐसी स्थिति में सिर्फ दोबारा तुरंत Apply करने के बजाय AdSense द्वारा बताए गए Issue को समझें, अपनी Website पर उस Problem को ठीक करें और उसके बाद ही फिर से Review के लिए Submit करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
मैं उम्मीद करता हूँ कि Blog को Google AdSense के साथ Monetize कैसे करें वाला यह लेख आपको अच्छे से समझ आ गया होगा।
इस लेख में हमलोगों ने Google AdSense क्या है , AdSense के लिए Apply करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, Account कैसे Setup करें और अपनी Website को AdSense के साथ कैसे Connect करें, इन सभी चीजों को Step by Step समझा।
यहां एक बात फिर से याद रखें कि AdSense Approval के लिए सिर्फ Articles की संख्या या Traffic पर Focus करना सही नहीं है। अपनी Website पर Original और Useful Content रखें , Navigation को आसान रखें और Google की Policies को Follow करें।
और क्योंकि Google समय-समय पर AdSense का Interface और Policies Update कर सकता है, इसलिए Apply करते समय Current AdSense Instructions भी जरूर Check करें।
फिर भी इस Process से जुड़ा कोई Doubt है तो आप नीचे Comments Section में पूछ सकते हैं।
FAQs | Frequently Asked Questions
Google AdSense के लिए कितने Blog Posts होने चाहिए?
Google AdSense के लिए ऐसा कोई Fixed Rule नहीं है कि आपके Blog पर 20, 25 या 30 Posts होने के बाद ही आप Apply कर सकते हैं।
यहां एक बात समझना जरूरी है कि सिर्फ Posts की संख्या बढ़ाने से Approval नहीं मिलता। आपका Content Original, Useful और User के लिए Helpful होना चाहिए।
मान लीजिए एक Blog पर 50 Articles हैं , लेकिन ज्यादातर Articles बहुत छोटे हैं या उनमें ऐसी Information है जो पहले से दूसरी Websites पर आसानी से मिल रही है। वहीं दूसरे Blog पर कम Articles हैं, लेकिन हर Article किसी Topic को अच्छे से Explain करता है। इसलिए सिर्फ Number पूरा करने के बजाय Content की Quality पर ज्यादा ध्यान दें।
क्या Google AdSense के लिए Traffic जरूरी है?
Google AdSense ने Website के लिए कोई Fixed Minimum Traffic Requirement नहीं बताई है, जैसे कि रोज 50, 100 या 500 Visitors होना जरूरी हो।
इसलिए सिर्फ Traffic की किसी Fixed संख्या का इंतजार करना जरूरी नहीं है। हालांकि Website पर ऐसा Useful Content जरूर होना चाहिए जिसे लोग पढ़ना चाहें और Site का User Experience अच्छा हो।
Google AdSense के लिए Domain कितना पुराना होना चाहिए?
सामान्य AdSense Website के लिए ऐसा कोई Universal Rule नहीं है कि Domain 3 महीने या 6 महीने पुराना होना ही चाहिए।
For example, सिर्फ Domain पुराना होने से कोई Website AdSense के लिए अच्छी नहीं हो जाती। अगर Website पर Useful Content नहीं है, Navigation ठीक नहीं है या Policy से जुड़ी Problem है, तो पुराने Domain से भी Approval की Guarantee नहीं मिलती।
इसलिए Domain Age से ज्यादा Website की Overall Quality और Policy Compliance पर ध्यान दें।
Google AdSense Approval मिलने में कितना समय लगता है?
Website को Review के लिए Submit करने के बाद Google आपकी Site को Check करता है। कई बार Review कुछ दिनों में पूरा हो जाता है, जबकि कुछ Cases में 2 से 4 Weeks तक भी लग सकते हैं।
अगर Review में समय लग रहा है तो बार -बार कुछ बदलने के बजाय यह Check करें कि Website Properly Open हो रही है, AdSense Code सही लगा है और Site पर कोई Technical या Policy Issue नहीं है।
क्या Google AdSense Approval की Guarantee होती है?
नहीं। AdSense के लिए Apply करने के बाद Approval की कोई Guarantee नहीं होती।
मान लीजिए आपने सभी Important Pages बना लिए और अच्छे Articles भी Publish किए हैं। इसके बाद भी Google आपकी पूरी Website को Review करता है और अगर कोई Issue मिलता है तो Site को Approval नहीं मिल सकता है।
ऐसी स्थिति में Google द्वारा बताए गए Issue को समझें , उसे ठीक करें और उसके बाद दोबारा Review के लिए Submit करें।
क्या बिना Traffic के AdSense से कमाई हो सकती है?
AdSense से Earning के लिए आपकी Website पर Visitors का आना जरूरी है क्योंकि Ads उन्हीं Visitors को दिखाई देते हैं।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ ज्यादा Traffic आने से ज्यादा Earning की Guarantee हो जाएगी। आपकी Earning Ads, Impressions, Visitors की Location, Advertiser Demand, Content और दूसरे Factors पर Depend कर सकती है।
Google AdSense 1000 Views पर कितना पैसा देता है?
इसका कोई एक Fixed Answer नहीं है।
मान लीजिए दो Websites पर 1,000 – 1,000 Page Views आए । जरूरी नहीं है कि दोनों की AdSense Earning एक जैसी हो। दोनों Websites का Topic, Visitors किस Country से आए हैं, Ads की Demand और दूसरे Factors अलग हो सकते हैं।
इसलिए “1,000 Views = इतने रुपए” जैसी Fixed Calculation को AdSense की Guaranteed Earning नहीं मानना चाहिए।
क्या Google AdSense के लिए 18 साल का होना जरूरी है?
हां। AdSense Account के लिए Applicant की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आपके Parent या Guardian अपने Google Account का इस्तेमाल करके AdSense के लिए Sign Up कर सकते हैं। Account Approve होने पर Payment उस Adult के नाम पर किया जाता है।
क्या Blogger और WordPress दोनों पर Google AdSense लगाया जा सकता है?
हां, Blogger और WordPress दोनों तरह की Websites पर AdSense इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते Website AdSense की Eligibility और Policies को पूरा करती हो।
WordPress जैसी Website में आपको AdSense Code Add करके Site को Connect करना पड़ सकता है। Blogger Google का Host Partner है , इसलिए वहां AdSense Setup का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।
AdSense के लिए Website पर कौन-कौन से Pages होने चाहिए ?
Website बनाते समय सिर्फ AdSense को ध्यान में रखकर Pages नहीं बनाने चाहिए। Pages का Main Purpose Visitors को Website और उसके Content के बारे में Clear Information देना होना चाहिए।
जैसे कि आपकी Website के हिसाब से About Us, Contact Us, Privacy Policy और दूसरे Relevant Pages Useful हो सकते हैं। इसके साथ Website का Menu और Navigation ऐसा होना चाहिए कि Visitor आसानी से जरूरी Content तक पहुंच सके।
अगर Google AdSense Approval नहीं मिले तो क्या करें?
सबसे पहले घबराने या तुरंत बार-बार Apply करने की जरूरत नहीं है। AdSense में दिए गए Message या Issue को अच्छे से पढ़ें।
मान लीजिए Google को आपकी Website पर पर्याप्त Valuable Content नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में सिर्फ 10 नए छोटे Articles डालकर दोबारा Apply करने के बजाय Existing Articles को भी Check करें कि वे User के लिए वास्तव में Useful हैं या नहीं।
Issue को ठीक करने के बाद Website को दोबारा Review के लिए Submit किया जा सकता है।
क्या AdSense Approval के बाद Blog से तुरंत अच्छी कमाई शुरू हो जाती है?
जरूरी नहीं है। AdSense Approval मिलने का मतलब सिर्फ इतना है कि आपकी Website Ads दिखाने के लिए Approved हो गई है।
इसके बाद Earning आपकी Website के Traffic, Ad Impressions, Audience, Content और Advertiser Demand जैसे कई Factors पर Depend कर सकती है।
इसलिए Blogging में सिर्फ AdSense Approval को Final Goal मानने के बजाय Useful Content और Genuine Audience बनाने पर भी Focus करना चाहिए।