Google AdManager Kya Hota Hai | Kaise Use Karte Hai

अगर आपकी website पर अभी सिर्फ AdSense ads लगे हैं, तो ads को अलग से manage करने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन जैसे-जैसे website grow होती है लेकिन जैसे-जैसे आपकी website आगे बढ़ती है और उस पर traffic बढ़ता है, ads को manage करने की जरूरतें भी बदल सकती हैं।

For example, अगर आप किसी company से direct advertisement लेना चाहते हैं website पर बहुत ज्यादा traffic आता है, अलग-अलग ad networks को manage करना चाहते हैं या यह control करना चाहते हैं कि website के किस हिस्से में कौन-सा ad दिखे, तो Google Ad Manager काम आ सकता है।

इस article में हम आसान भाषा में समझेंगे कि Google Ad Manager क्या है, यह AdSense से कैसे अलग है और इसे website पर ads manage करने के लिए कैसे use किया जाता है।

Google AdManager क्या होता है | एक Overview

Google Ad Manager, Google का एक ad management platform है, जिसे मुख्य रूप से publishers के लिए बनाया गया है। इसकी मदद से आप अपनी website या app पर दिखने वाले ads को एक जगह से manage कर सकते हैं।

For example, अगर आपकी website पर अलग-अलग ad units हैं या आप direct advertiser का campaign चलाना चाहते हैं, तो Ad Manager के जरिए यह तय कर सकते हैं कि कौन-सा ad कहां और किन users को दिखाना है।

साधारण शब्दों में कहें तो Google Ad Manager आपको अपनी ad inventory और ad campaigns को manage करने के लिए ज्यादा control देता है।

Google AdManager कैसे काम करता है | Working Process

Google Ad Manager का काम समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है। सबसे पहले आप अपनी website या app पर ad दिखाने की जगह तय करते हैं, जिसे Ad Unit कहा जाता है।

इसके बाद अगर आप किसी advertiser का campaign चला रहे हैं, तो उसका Order और Line Item बनाया जाता है। यहां आप तय कर सकते हैं कि ad कब, कहां और किन users को दिखाना है।

फिर advertiser का banner, image या video जैसे Creative add किया जाता है। जरूरी targeting set करने के बाद Ad Manager तय किए गए rules के अनुसार ad serve करता है।

For example, अगर कोई advertiser चाहता है कि उसका ad सिर्फ mobile users को दिखे, तो उसके अनुसार targeting set की जा सकती है।

Campaign शुरू होने के बाद Ad Manager की reports से impressions, clicks और ad performance जैसी जानकारी देखी जा सकती है।

Google AdSense और Google Ad Manager में क्या फर्क है?

Google AdSense और Google Ad Manager दोनों ads से जुड़े tools हैं, लेकिन दोनों का काम अलग है।

अगर आपकी website पर सिर्फ Google ads दिखाने हैं और आपको ज्यादा manual control की जरूरत नहीं है, तो AdSense काफी simple option है।

लेकिन Suppose आपकी website पर traffic ज्यादा है, आप direct advertisers के ads चलाना चाहते हैं, अलग-अलग ad networks को manage करना चाहते हैं या ad inventory पर ज्यादा control चाहिए, तो Google Ad Manager useful हो सकता है।

साधारण शब्दों में कहें तो AdSense ads दिखाने का आसान तरीका है, जबकि Ad Manager ads को ज्यादा detail में manage करने के लिए है

Google AdManager कैसे Use करते हैं | Step-by-Step Guide

1. Google Account Create करें

सबसे पहले आपको एक Google account की ज़रूरत पड़ेगी जो AdManager के लिए use होगा।

2. Google AdManager पर Signup करें

Google AdManager की website पर जाकर signup करें और अपना account setup करें।

3. Ad Units Create करें

अपनी website के different sections के लिए ad units create करें।

4. Ad Codes Generate करें

Google AdManager आपको हर ad unit के लिए एक unique code provide करेगा।

5. Website पर Code Implement करें

Ad code को अपनी website के relevant section में place करें।


Google Ad Manager के Key Features

  • Ad Inventory Management: Website या app पर बनाए गए अलग-अलग ad units को एक जगह से manage कर सकते हैं।
  • Targeting: Location, device, ad unit और दूसरे available options के आधार पर यह तय किया जा सकता है कि कोई campaign कहां दिखे।
  • Direct Campaign Management: Direct advertiser के लिए order, line item और creative बनाकर campaign manage किया जा सकता है।
  • Multiple Ad Formats: Display, native और video जैसे अलग-अलग ad formats को manage किया जा सकता है।
  • Reporting: Impressions, clicks और दूसरे available metrics की मदद से ads की performance check कर सकते हैं।
  • Programmatic Demand: जरूरत और account eligibility के अनुसार programmatic demand sources के साथ भी ad inventory को manage किया जा सकता है।

क्या आपको Google Ad Manager की जरूरत है?

हर website owner को Google Ad Manager use करना जरूरी नहीं है।

For example, अगर आपका एक normal blog है और आप सिर्फ AdSense के जरिए ads दिखा रहे हैं, तो शुरुआत में AdSense ही काफी हो सकता है।

लेकिन अगर आपकी website पर traffic बढ़ रहा है, direct advertisers से campaigns मिलने लगे हैं या आप अलग-अलग ad networks और ad inventory को एक जगह से manage करना चाहते हैं, तो Ad Manager useful हो सकता है।

So, सिर्फ इसलिए Ad Manager पर shift न करें क्योंकि यह AdSense से ज्यादा advanced लगता है। पहले अपनी जरूरत समझें और उसके बाद decide करें।

FAQs | अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Google Ad Manager क्या है?

Google Ad Manager publishers के लिए एक ad management platform है। इसकी मदद से website और app की ad inventory तथा campaigns को manage किया जा सकता है।

क्या Google Ad Manager और AdSense एक ही हैं?

नहीं। दोनों Google के advertising products हैं, लेकिन उनका use अलग-अलग जरूरतों के लिए किया जाता है। AdSense comparatively simple monetization option है, जबकि Ad Manager ज्यादा ad management और control के लिए use किया जाता है।

क्या Google Ad Manager use करने के लिए AdSense account चाहिए?

Google Ad Manager account setup के लिए valid AdSense account की जरूरत पड़ सकती है और दोनों accounts link होते हैं। Signup करते समय Google की latest eligibility और account requirements जरूर check करें।

क्या छोटी website को Google Ad Manager use करना चाहिए?

जरूरी नहीं। अगर आप सिर्फ AdSense ads चला रहे हैं और आपकी ad management requirements simple हैं, तो AdSense ही काफी हो सकता है।

क्या Google Ad Manager से revenue बढ़ जाता है?

सिर्फ Ad Manager use करने से revenue बढ़ने की guarantee नहीं होती। Revenue traffic, audience, advertisers, ad demand, placements और कई दूसरे factors पर depend करता है।

क्या Google Ad Manager mobile apps के लिए भी है?

हां, Ad Manager websites के साथ apps के लिए भी use किया जा सकता है। हालांकि केवल mobile app monetization के लिए कुछ publishers के लिए AdMob ज्यादा suitable हो सकता है।

क्या Ad Manager में direct advertiser के ads चला सकते हैं?

हां। अगर आपने किसी advertiser के साथ direct campaign तय किया है, तो उसके ads को order, line item और creative के जरिए manage किया जा सकता है।

क्या Google Ad Manager में third-party ad networks manage किए जा सकते हैं?

Ad Manager अलग-अलग demand sources और third-party advertising arrangements को manage करने के लिए options देता है। Available setup आपके account और integration पर depend कर सकता है।

क्या Google Ad Manager को Google Analytics से connect किया जा सकता है?

Supported setup और required permissions होने पर Google Ad Manager और Google Analytics 4 को link किया जा सकता है।

निष्कर्ष

Google Ad Manager हर blogger या website owner के लिए जरूरी नहीं है। अगर आपकी website नई है और आप सिर्फ AdSense से ads दिखा रहे हैं, तो शुरुआत में चीजों को simple रखना बेहतर हो सकता है।

लेकिन Suppose आपकी website पर traffic बढ़ने लगता है, direct advertisers मिलने लगते हैं या आपको अलग-अलग ad campaigns और inventory को manage करना पड़ता है। ऐसे में Google Ad Manager ज्यादा useful हो सकता है।

So, AdSense और Ad Manager में से किसी एक को सिर्फ नाम देखकर न चुनें। आपकी website, traffic और advertising की जरूरत क्या है, उसी के हिसाब से सही option चुनें।

Leave a Comment